Sambhal Road Accident: यूपी के संभल में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जुनावई थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो जनता इंटर कॉलेज की दीवार तोड़ते हुए पलट गई है। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई । हादसे के वक्त बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक हरगोविंदपुर निवासी बारात लेकर बदायूं जा रहे थे। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही के कारण सड़क हादसा हुआ है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, "हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ, जब थाना जुनावई पुलिस को सूचना मिली कि तेज रफ्तार से आ रही नए मॉडल की बोलेरो कार जनता इंटर कॉलेज की दीवार तोड़कर पलट गई है। हादसा इतना भीषण था कि जेसीबी की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।
" एसपी ने बताया, "कार सवार लोग गांव हरगोविंदपुर (थाना जुनावई) के रहने वाले थे, जो बिल्सी (बदायूं) में बारात लेकर जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।" उन्होंने बताया, "मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच में यह हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है।"
इस हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक जताया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार कराने के सख्त निर्देश दिए है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत