suicide-prevention-up-police: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट कर दिया। सहारनपुर जनपद की एक 17 वर्षीय छात्रा ने इंस्टाग्राम पर “आज से सबको गुडबाय… अगर गलती हो गयी हो माफ कर देना…” जैसा मार्मिक संदेश साझा किया, साथ ही सल्फास की गोलियों का रैपर भी पोस्ट में दिखाया। पोस्ट अपलोड होने के कुछ ही मिनटों में मेटा कंपनी (जिसके अंतर्गत इंस्टाग्राम आता है) ने अपनी पूर्व निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत शाम 4:53 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को एक आपातकालीन ईमेल अलर्ट भेजा।
इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशान्त कुमार ने तत्काल निर्देश दिए। सोशल मीडिया सेंटर ने मिनटों में छात्रा के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और सहारनपुर जिले की पुलिस टीम को सूचित किया। थाना नकुड़ क्षेत्र की पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक और महिला आरक्षी, महज़ 10 मिनट में छात्रा के घर पहुँचे। घर पर मौजूद परिजनों की उपस्थिति में जब छात्रा से बातचीत की गई तो उसने बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू दबाव के कारण वह अवसाद में आ चुकी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद उसने आत्महत्या का मन बना लिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने उसकी जान बचा ली।
मौके पर ही छात्रा की काउंसलिंग की गई और परिजनों के सहयोग से उसे समझाया गया। छात्रा ने भविष्य में ऐसी कोई भी गलती न दोहराने का वादा किया। उसके परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशील रवैये के लिए आभार जताया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का श्रेय उस तकनीकी व्यवस्था को भी जाता है जो 2022 से उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच लागू है। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी सामग्री पोस्ट करता है, तो मेटा तुरंत संबंधित जानकारी पुलिस को ईमेल व कॉल के माध्यम से भेजता है। इस पहल के चलते 01 जनवरी 2023 से 30 अप्रैल 2025 के बीच 875 लोगों की जान बचाई जा चुकी है — यह न सिर्फ तकनीक और पुलिसिंग का एक आदर्श समागम है, बल्कि समाज के संवेदनशील तबकों के लिए एक आश्वासन भी है कि हर संकट में कोई न कोई आपकी चिंता कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल