मीरजापुर: नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर मीरजापुर को “सेफ सिटी प्रोजेक्ट” में शामिल किए जाने का अनुरोध किया था। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए मीरजापुर को भी सेफ सिटी योजना में शामिल कर लिया है, जो नगर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि मीरजापुर धार्मिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगर है। यहां विंध्य कॉरिडोर, मां विंध्यवासिनी धाम, मेडिकल कॉलेज और बीएचयू जैसे प्रमुख संस्थान स्थित हैं। मीरजापुर की आबादी लगभग पांच लाख है, वहीं प्रतिदिन 40 हजार से अधिक लोगों का नगर में आवागमन होता है। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले अति विशिष्ट श्रद्धालु और पर्यटक भी नियमित रूप से नगर पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध अत्यंत आवश्यक हैं।
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत मीरजापुर को आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नगर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही नगर में लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे रात के समय भी लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि सेफ सिटी योजना के लागू होने से मीरजापुर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। यह योजना नगरवासियों के मन में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर में पिंक शौचालयों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। सेफ सिटी प्रोजेक्ट मीरजापुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जो नगर को सुरक्षित, आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई