कोटा: रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ द्वारा भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को तीन बड़े कूलर भेंट कर राहत पहुंचने का प्रयास किया है। रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब द्वारा आरके पुरम पुलिस स्टेशन में तीन जंबो कूलर प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ आर बी गुप्ता, अनुराग अग्रवाल एवं क्लब सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर भेंट किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला विशिष्ट अतिथि सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा, महेंद्र कुमार मारू थाना अधिकारी आर के पुरम सहायक प्रान्तपाल आनंद खंडेलवाल ने भाग लिया। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं बताया कि रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ आरबी गुप्ता एवं अनुराग अग्रवाल को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ से प्रेरणा लेकर अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए और जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।
थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मारू ने क्लब द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सचिव गौरव सूद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों मनीष बंसल, सुदर्शन शर्मा, विश्वनाथ सक्सेना एवं थाना स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल