Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ गई है। लालू यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ते हुए राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। रोहिणी आचार्य ने अपने इस फैसले के लिए दो लोगों - संजय यादव और रमीज नेमत- को ज़िम्मेदार ठहराया और उनके कहने पर राजनीति और परिवार, दोनों से नाता तोड़ने का निर्णय लिया।
सूत्रों की माने तो शनिवार दोपहर तेजस्वी और रोहिणी के बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान तेजस्वी ने गुस्से में अपनी बड़ी बहन रोहिणी पर चप्पल फेंकी और उन्हें गालियां भी दीं। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज ने इस तरह की हरकत के लिए उकसाया था। रोहिणी ने कहा कि जब उन्होंने सवाल पूछे, तो उन्हें गालियां दी गईं और चप्पलों से मारने की धमकी दी गई।
उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका कोई परिवार नहीं है और वे कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं। पटना से निकलते समय रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे वो अपने परिवार में हाशिये पर महसूस करती हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मेरा न कोई परिवार है, न कोई घर। ये सब संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी से पूछो। पूछने पर चप्पलों से पीटा जाता है।"
दरअसल संजय यादव इस समय चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा है और इसके लिए संजय यादव को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उन्हें जयचंद कहते हैं। आरोप है कि संजय यादव ने दोनों भाइयों के बीच दरार डालने में अहम भूमिका निभाई थी। संजय यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने की सलाह दी थी। दूसरी ओर, रमीज़ नेमत तेजस्वी के पुराने दोस्त बताए जाते हैं, जो उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया कि इन दोनों लोगों ने उन्हें राजनीति और परिवार, दोनों से दूर रहने को कहा।
गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद आया है। इस चुनाव में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली लालू यादव की पार्टी राजद सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। इस बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने 25 सीटें जीतीं। महागठबंधन की एक और बड़ी पार्टी कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा 89 सीटें जीतकर बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा-जदयू गठबंधन वाले एनडीए ने 202 सीटें मिली और भारी जीत हासिल की। जबकि महागठबंधन 36 सीटों पर सिमट गया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत