Water Internet Cut In Shahpura : शाहपुरा में राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप खानिया का बालाजी मन्दिर से त्रिमुर्ति चौराहे तक बनने वाली 1.35 करोड़ लागत की सीसी सड़क के निर्माण से पूर्व पहले वाली सड़क की खुदाई के दौरान पानी व इंटरनेट की लाइने टूट गयी। इस कारण गांधीपुरी व आस पास के क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। इसके साथ ही इंटरनेट की बीएसएनएल लाइने ठप्प हो जाने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।। पांच स्थानों से पानी की लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कई घरों में गंदा व बदबूदार पानी पहुंचा।
सड़क की खुदाई होेने से पूर्व मोहल्लेवासियों को विभाग, कार्यकारी एजेंसी व ठेकेदार द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। सूचना सही समय पर दी जाती तो स्थानीय निवासियों की परेशानी को कम किया जा सकता था। विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की असंवेदनशीलता चरम पर है। स्थानीय निवासियों के शिकायत के बाद भी उनकी परेशानी को दूर करने की छोड़िए कोई दिलासा देने भी नहीं आया। इससे लोगों में आक्रोश ज्यादा बढ़ गया।
गांधीपुरी व आस पास के लोगों ने कार्यकारी एजेंसी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि काम की गुणवत्ता के साथ-साथ लोगों को होने वाली असुविधा को भी दूर करने का प्रयास होने चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी स्थितियों पर परिस्थितियों पर नजर रखतें हुए ही कार्य को शुरू किया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई