लखनऊ, शहर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव से आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा 1090 चौराहे पर एक विशेष कूलिंग पॉइंट स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, कामकाजी लोगों और जरूरतमंदों को तेज गर्मी से कुछ राहत प्रदान करना है। गुरुवार को इस कूलिंग पॉइंट का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम के कई पार्षदा और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर खर्कवाल ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा 1090 चौराहे के अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे जीएसटी भवन, जीपीओ विधानसभा मार्ग, भार्गव पेट्रोल पंप रोड और नगर निगम मुख्यालय पर भी इसी प्रकार के कूलिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इन कूलिंग प्वाइंट पर बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा, कूलर, मटके का ठंडा पानी और खाने के लिए गुड़ जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आमजन को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में पूर्व से संचालित 25 रैनबसेरों को भी इस योजना के अंतर्गत गर्मी से राहत देने योग्य बनाया गया है। इन रैनबसेरों में पहले से ही लोगों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध थी, अब यहां स्वच्छ और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। शहरवासी दोपहर की तपती धूप में इन रैनबसेरों में ठहर कर आराम कर सकते हैं और हीटवेव के दुष्प्रभावों से स्वयं की रक्षा कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल