
रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक,अनुराग सिंह द्वारा थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ’’मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान (फेज-0.5) का शुभारंभ (3 से 11 अक्टूबर 2025) करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार ड्राइविंग माय ड्रीम्स कार्यक्रम का आयोजन परिवहन विभाग परफेक्ट टेस्ट हाउस शहजादनगर में किया गया।
इसमें प्रशासन द्वारा प्रशिक्षकों (महिला प्रशिक्षक) को चिन्हित किया गया, जिसके माध्यम से व्यस्त महिलाएं और बालिकाओं को प्रेरित करते हुए न्यूनतम एक माह (आवश्यकता अनुसार अवधि बढ़ाई जा सकती है) को ड्राइविंग कोर्स कराया गया। जनपद में कम से कम 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित करने हेतु लक्ष्य निर्धारित है जिसमें से 42 महिलाओं एवं बालिकाओं का रजिस्ट्रशन कराया गया। अवशेष महिलाओं एवं बालिकाओं के रजिस्टेशन हेतु 1 माह की समय सीमा निर्धारित है जिसको समय रहते पूर्ण कर लिया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, उन्हें यातायात हेतु पुरुषों पर निर्भर नहीं रहना होगा और उनके नवीन जीवन कौशल का विकास होगा।
कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय अधिकारी एवं उनकी टीम, चांद बी, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, निजाम, जिला समन्वयक, चाइल्ड लाइन एवं उनकी टीम,अजय मोर्य, बाल संरक्षण अधिकारी एवं उनकी टीम आदि ने प्रतिभाग किया।

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शासन के आदेश अनुसार एवं प्राचार्य, डॉ सुनीता के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला मानसिक स्वास्थ्य: कारण और निवारण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता डॉ योगेश चंद्र रहे, उनके द्वारा महिलाओं में दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को कैसे सुलझाए इस बात पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्प लाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।और अंत में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो सबीहा परवीन , डॉ कासिम, डॉ प्रतिभा एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। व्याख्यान में लगभग 35-40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

“मिशन शक्ति फेज- 05” के विशेष अभियान के दृष्टिगत महिला सुरक्षा दल जनपद स्तर द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत राम रहीम पुल के नीचे एवं अम्बेडकर पार्क में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर साइबर क्राइम से बचने के उपाय, महिला सम्बन्धी अपराध, हेल्पलाइन नंबरों (1930- साइबर क्राइम, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा) एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं “ मिशन शक्ति फेज- 5 से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये ।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत