Ram Navami 2025 : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव और रामनवमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में रविवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु मंदिरों में लगातार 'जय श्री राम' का उद्घोष कर रहे हैं।
रामनवमी को लेकर राजधानी पटना की सभी सड़कें महावीरी झंडों, बैनरों, रामनाम पताका और तोरण द्वारों से सजी नजर आ रही हैं। पूरा इलाका रात से ही राममय हो गया है। राज्य के सभी मंदिरों को फूलों और मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
महावीर मंदिर के पट सुबह दो बजे ही खुल गए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। रविवार को महावीर मंदिर में चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इधर, पटना सिटी स्थित राजवंशीनगर पंचमुखी हनुमान मंदिर, जल्ला हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। इन मंदिरों में पूजा करने आए लोग रात से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने मंदिर के पट देर रात तक खुले रखने का निर्णय लिया है।
पटना में इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर शाम को जुलूस निकाला जाएगा। सभी 53 जुलूस अलग-अलग इलाकों से डाकबंगला चौक पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है और जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामनवमी के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल