Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिले में शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान 365 किलो छेना रसगुल्ला और 90 किलो मिठाइयां घटिया गुणवत्ता की पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आज जिले के अलग-अलग इलाकों में तीन टीमों ने जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर 63 स्थित वृंदावन स्वीट्स से बर्फी और लड्डू के नमूने लिए। वहीं, छिजारसी स्थित संजय की छेना रसगुल्ला निर्माण इकाई से छेना रसगुल्ला का एक नमूना लिया गया और शेष 365 किलो रसगुल्ले नष्ट कर दिए गए।
खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूने अब लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं, जहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन जैसे त्यौहारों पर मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अभियान जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल