Rajnath Singh Lucknow Visit : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सलफता के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यूपी के डिप्टी ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह पहला लखनऊ दौरा है। इसलिए भाजपा की ओर से उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थीं। मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे राजनाथ सिंह विशेष विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
राजनाथ सिंह के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर रक्षा मंत्री गाड़ी से उतरे और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। करीब 500 मीटर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके काफिले के साथ-साथ चलती रही। देश के रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए एनसीसी के कैडेट भी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने उनसे भी हाथ मिलाया। एयरपोर्ट के बाहर तिरंगे लहराते नजर आए।
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने तिरंगा यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से नादरगंज तिराहा तक शौर्य तिरंगा यात्रा भी निकाली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वैसे तो अक्सर लखनऊ आते रहते हैं। यह उनका संसदीय क्षेत्र है। लेकिन आज का दौरा ऑपरेशन सिंदूर की वजह से चर्चा में रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई