Lucknow MP Sports Mahakumbh: राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम (KD Singh Babu Stadium) में शनिवार को लखनऊ के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने 'संसद खेल महाकुंभ' का उद्घाटन किया। इस दौरान खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, फुटबॉल और हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। बताया जा रहा है कि इस समारोह के बाद रक्षा मंत्री बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ कई बैठकें करेंगे।
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल महाकुंभ (MP Sports Mahakumbh) का उद्घाटन करते हुए कहा कि समाज में खेलों और खिलाड़ियों के महत्व को न केवल समझा जाना चाहिए बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर भी दिया जाना चाहिए। लखनऊ शहर अपनी खेल संस्कृति के लिए न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि देश और विदेश में भी जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों लखनऊ में IPL मैच हो रहे हैं और लोग इनका लुत्फ भी उठा रहे हैं। एक समय था जब इसी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शीश महल ट्रॉफी नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता था और टीम इंडिया के बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ में खेलते नजर आते थे। भले ही वह टूर्नामेंट अब नहीं होता, लेकिन उसकी यादें अभी भी बनी हुई हैं।
इससे पहले राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। जहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल