लखनऊ : अब रेलवे में उच्च अधिकारी कोटे (एचओ) के लिए आवेदन ट्रेन छूटने से एक दिन पहले स्वीकार किए जाएंगे। चार्टिंग में हुए बदलाव को देखते हुए यह नया फैसला लिया गया है। यह आवेदन ट्रेन छूटने से एक दिन पहले सुबह 11 बजे तक करना होगा। गौरतलब है कि 8 जुलाई से ट्रेनों का चार्ट आठ घंटे पहले बनना शुरू हो गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कर उनका निस्तारण किया जा सकेगा। यह नई चार्टिंग प्रणाली एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और यात्रियों को सुविधा दोनों सुनिश्चित होगी।
नई चार्टिंग प्रणाली के तहत जो ट्रेनें सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलेंगी, उनके लिए पहला आरक्षण चार्ट पिछली शाम 9 बजे बनेगा। इसके अलावा जो ट्रेनें दोपहर 2 बजे के बाद और अगली सुबह 5 बजे से पहले चलेंगी, उनके लिए पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से आठ घंटे पहले बनेगा। इस नए नियम से उन यात्रियों को काफी फायदा होगा, जिनकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है। उन्हें अपने टिकट की स्थिति के बारे में पहले से पता चल जाएगा। इन ट्रेनों के चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तैयार किए जा रहे हैं, जो दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होंगी।
- 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल
- 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल
- 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस
- 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस
- 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस
अयोध्या कैंट-आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 20 कोच के साथ चलेगी। अभी तक इसे 16 कोच के साथ चलाया जा रहा था। इस रूट पर वंदे भारत यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रेन संख्या 22425/22426 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या 20 हो जाने से अब एक साथ 1400 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। अभी 16 कोच वाली इस ट्रेन में 1100 से अधिक यात्री सफर करते हैं। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अभी यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का साधन बनी हुई है।
अब 20 कोच की रेक होने से इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर करने का अनुभव अधिक यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर सुविधाओं को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 08 जुलाई से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सीट क्षमता बढ़ने से एक साथ अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। अयोध्या-आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 629 किलोमीटर की दूरी 8.20 मिनट में तय करेगी। इस दौरान इस ट्रेन का लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन पर ठहराव होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल