Rahul Gandhi Kanpur visit: लोकसभा में नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के दौरे का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) के परिजनों से मुलाकात की। राहुल को देखकर शुभम की पत्नी ऐशन्या रोने लगीं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। इतना ही नहीं राहुल को देखकर शुभम के पिता भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
राहुल गांधी ने शुभम को श्रद्धांजलि देते हुए पहलगाम हमले के बारे में जानकारी ली। इस पर ऐशन्या ने बताया कि किस तरह से शुभम को आतंकियों ने गोली मार दी थी। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने राहुल गांधी से मांग की है कि उनके पति को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वे पीएम को पत्र भी लिखेंगे और संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। साथ ही शुभम के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
बता दें कि राहुल गांधी करीब 28 मिनट तक शुभम के घर पर रहे। इसके बाद वे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले शुभम के पिता ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपने भी यह दर्द झेला है। अगर आज आपकी दादी जिंदा होतीं तो क्या देश में इस तरह के हमले होते? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर दादी जिंदा होतीं तो 1971 की तरह पाकिस्तान को जवाब दिया जाता। भारत के अंदर इस तरह के हमले बिल्कुल नहीं होते।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल