Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कुंडेश्वर (Kundeshwar Temple) दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप पलट अचानक पलट गई । जिसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 20 से ज़्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। पिकअप में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, घाट इलाके में नागमोड़ी मोड़ पर चढ़ते समय पिकअप जीप अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही, सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, "महाराष्ट्र के पुणे में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। इस हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल