मीरजापुर: नमामि गंगे योजना के तहत जिले में चल रही 'हर घर नल से जल' योजना की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। इस बैठक में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र की उपस्थिति में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जल निगम और कार्यदायी एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्य में प्रगति न होने पर संबंधित एजेंसियों को जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई।
नगर क्षेत्र में कार्यदायी संस्थाएं मेसर्स जीडीसीएल और मेसर्स ईएमएस सड़क पर गड्ढे खोदने के बाद उसकी मरम्मत न करने के कारण सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी। जिलाधिकारी ने इन एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर्स को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही, सड़क पर खोदे गए गड्ढों के आसपास बैरीकेट्स और रिफलेक्टर टेप लगाने की बात कही ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एजेंसियों की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक रत्नाकर मिश्र ने कार्य की समय-सीमा के बारे में जानकारी ली और कहा कि 16 दिसम्बर 2025 तक नगर क्षेत्र में जल निगम द्वारा कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए, ताकि लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत कर सके। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में मजदूरों और तकनीकी मशीनरी को बढ़ाते हुए रात-दिन दो शिफ्टों में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल निगम को काम में तेजी लानी चाहिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के बाद लीकेज की शिकायतों को भी तत्काल ठीक करने की बात कही गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल