अयोध्याः नगर के एमएलएमएल इंटर कालेज में गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला संगठन की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष डॉ मणिशंकर तिवारी ने की। संचालन जिला मंत्री राम प्रिय शरण सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने व सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया तथा प्रदेश व जिला स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध योजना बनाई गई।
अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी ने कहा कि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती है, जबकि 9 से 12 तक के बच्चों की फीस बहुत कम है। ऐसे में बैठक में छात्रों की फीस वृद्धि को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से रखेगा और फीस वृद्धि की मांग करेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य का विदाई व सम्मान समारोह आयोजित करने पर सहमति बन गई है।
सभी ने समर कैंप के आयोजन से होने वाली समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। तय हुआ कि इस संबंध में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कई प्रधानाचार्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संरक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. राम सुरेश मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. उदयभान सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार मिश्र, डॉ. रामकृपाल मिश्र, राजेश कुमार, वरुण प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार राव, नीलम गुप्ता, रूही पाल, ममता निषाद, देवेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अशोक कुमार तिवारी, शिवराम सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामकृष्ण पांडेय और चंद्रबली सिंह समेत कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई