नाजरेथ हॉस्पिटल में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
खबर सार :-
नाजरेथ अस्पताल परिसर में भव्य तरीके से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टाफ, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर विस्तार : -
प्रयागराजः प्रयागराज स्थित नाजरेथ हॉस्पिटल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ट्यूटर नाडा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को किया संबोधित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा, उप आयुक्त, एसजीएसटी प्रयागराज का स्वागत नाजरेथ हॉस्पिटल के प्रशासक फादर इसिडोर डीसूजा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वहीं विशेष अतिथि रत्नेश प्रकाश, अधिवक्ता (आयकर एवं जीएसटी) का अभिनंदन सिस्टर अलवीना सीएसएन, प्राचार्य, नाजरेथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा कर समाज को मजबूत बनाते हैं।
ध्वजारोहण के पश्चात नाजरेथ हॉस्पिटल गायन मंडली द्वारा एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहना के साथ सुना। इसके बाद डॉ. अशोक अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक एवं अखिल पटनायक, अतिरिक्त प्रशासक द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ट्यूटर ज्योति मैरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल, सुगम एवं प्रभावशाली संचालन अंजलि सागर द्वारा किया गया। समारोह का समापन अल्पाहार के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को पारंपरिक मिठाइयों का वितरण किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29