प्रयागराजः जनपद के मऊआइमा थानान्तर्गत बिसानी ऊर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर में मात्र चार बीघे जमीन के बंटवारे के विवाद में एक युवक ने अपने पिता, बहन और भांजी की हत्या करके शव कुएं में डाल दिया और भाई की गोली मार कर हत्या का प्रयास किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बिसानी ऊर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर निवासी राम सिंह के दो बेटे और तीन बेटियां है। बड़ा बेटा मुकेश कुमार घर पर रहता है जबकि छोटा मुकुंद लाल मकानों में शटरिंग का कार्य करता है। राम सिंह ने दो वर्ष अपनी सम्पूर्ण चार बीघे जमीन छोटे बेटे मुकुंद लाल के नाम से दान-पत्र लिख दिया जिससे मुकेश अपने पिता की भू-सम्पत्ति से वंचित हो गया। जमीन छोटे बेटे को दिये जाने के बाद से ही मुकेश आये दिन घर में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद करता आ रहा था लेकिन मुकुंद लाल जमीन बंटवारे को तैयार नहीं था।
वृहस्पतिवार को मुकुंद लाल शटरिंग करने चला गया था। शनिवार को वापस आकर वह गांव की दुकान से कुछ सामान लेने गया तो रास्ते में मुकेश ने रोक कर फिर जमीन बांटने की बात कही लेकिन मुकुंद के इनकार करने पर मुकेश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मुकुंद के गले के बगल से निकल गई लेकिन कुछ छर्रे धंस गये। घायल मुकुंद को पुलिस मऊआइमा पीएचसी ले जाकर इलाज कराया और अभियुक्त की खोज करने लगी। शाम को घर आये मुकुंद को पता चला कि उसके पिता के घर में ताला बंद है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में झगड़ा करने की चीख पुकार सुनाई दे रही थी लेकिन बाद में सन्नाटा हो गया। सुबह घर में ताला लटका देखकर किसी ने खोज खबर नहीं ली।
मुकुंद लाल ने शनिवार को ही थाने में पिता राम सिंह 55 वर्ष, बहन साधना 23 वर्ष और भांजी आस्था 14 वर्ष की गुमशुदी दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। घर का दरवाजा तोड़ा गया तो बहन की खून से लथपथ शॉल मिली। पुलिस किसी अनहोनी की आंशका से परेशान हुई। रविवार को खोजी कुत्ता भी लाया गया लेकिन वह समीप के रेलवे लाइन तक जाकर रुक गया।
इसी बीच सोमवार को मुकेश की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि शुक्रवार की रात में ही तीनों की हत्या करके शव समीप के कुएं में फेक दी गई हैं। आरोपी मुकेश ने बताया कि शुक्रवार रात में उसने 10 विस्वा जमीन देने की बात कर रहा था लेकिन विवाद आगे बढ़ा तो उसने पिता का गला दबा दिया ।
इसी बीच बहन और भांजीं उलझ गईं। गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से तीनों लोगों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। तीनों की मौत हो जाने के बाद उसने देर रात चादर और कंबल में तीनों की शव लपेट कर 800 मीटर दूर कुएं में डाल दिया। किसी को शक न हो इसलिये ताला लगा कर भाग गया। शनिवार को जब भाई मुकुंद के आने की खबर लगी तो उसकी भी हत्या करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जमीन विवाद में मुकेश ने अपने पिता, बहन और भांजें की हत्या की है। तीनों शवों को कुएं में फेक दिया था। सभी शव बरामद कर लिये गये हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी और भाई की हत्या के प्रयास में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। अब आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल