शंकराचार्य से कथित अपमान के विरोध में अमेठी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
प्रयागराज के माघ मेला में शंकराचार्य से कथित अपमान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए संगठन ने मांग की है कि इस घटना में जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई की जाए।
खबर विस्तार : -
अमेठीः प्रयागराज के माघ मेला में सनातन धर्म के शीर्ष आध्यात्मिक गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ कथित दुर्व्यवहार, स्नान से रोके जाने एवं साधु-संतों के अपमान की घटना के विरोध में यूथ कांग्रेस अमेठी (विधानसभा 186) ने नगर में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। मार्च के समापन के बाद यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी को माननीय राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया हिंदू समाज की आस्था पर आघात
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि माघ मेला जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन में एक शंकराचार्य के साथ कथित अभद्र व्यवहार अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि साधु-संतों के साथ दुर्व्यवहार, चोटी खींचने और स्नान से रोकने जैसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं। यह घटना सनातन परंपरा और हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात है।
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वयं को हिंदुत्व का पक्षधर बताती है, लेकिन उसके शासन में आज साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। यूथ कांग्रेस ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और समस्त हिंदू समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की भी मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर शिवांशु राणा मिश्रा, अंशु तिवारी, लोहा सिंह, दिवस प्रताप सिंह, अम्बेश शुक्ला, सूरज यादव, रवि मौर्या, अफजल खान, नन्हे यादव, अंशुमान सिंह, मनीष मौर्या सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29