लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनपद देवरिया के थाना बनकटा क्षेत्र में हत्या के एक चर्चित मामले में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी आज सुबह 04ः05 बजे बनकटा क्षेत्र के सुंदरपार तिराहे संें की गई। अभियुक्त पर हत्या, शराब तस्करी और आपराधिक रंजिश से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज थे।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद सिंह देवरिया के बनकटा क्षेत्र के ग्राम अहिरौली का निवासी है। वह थाना बनकटा में दर्ज मुकदमा संख्या 42/2023 (धारा 147, 307, 506 भादवि) और मुकदमा संख्या 214/2024 (धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस) में वांछित था। इन मामलों में उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
एसटीएफ को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इनामी अपराधी सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसटीएफ की टीमें अभिसूचना संकलन और कार्रवाई में जुटी थीं। 8-9 अप्रैल की रात को देवरिया में भ्रमण के दौरान टीम को सूचना मिली कि प्रमोद सिंह सुंदरपार तिराहे के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। इसके बाद उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में प्रमोद सिंह ने बताया कि उसकी अपने पड़ोसी गांव जंजीरहा के प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह से व्यावसायिक रंजिश थी। दोनों अवैध शराब तस्करी के धंधे में शामिल थे। 25 फरवरी 2023 को एक तिलक समारोह के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमे दर्ज कराए थे। प्रमोद ने बताया कि जड़ी सिंह ने बिहार पुलिस से मुखबिरी कर उसे अवैध शराब के साथ पकड़वाया था, जिसके बाद वह गोपालगंज जेल में बंद रहा। वहां उसकी मुलाकात राजू चौरसिया और अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा से हुई, जो हत्या के मामले में जेल में थे।
प्रमोद ने आगे खुलासा किया कि जेल में ही उसने जड़ी सिंह की हत्या की साजिश रची। जड़ी सिंह को जुआ खेलने का शौक था और वह हर साल दीपावली पर सोहनपुर में पंकज जायसवाल के घर जुआ खेलता था। 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के दिन प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जड़ी सिंह पर पिस्टल और तमंचे से फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से वह फरार था और बिहार के विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा। गिरफ्तारी के दिन वह अपने परिवार से मिलने आया था और वापस बिहार भागने की योजना बना रहा था। प्रमोद सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उसके खिलाफ थाना बनकटा और बिहार के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, शराब तस्करी और एससी-एसटी एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना बनकटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। एसटीएफ की इस सफलता को क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत