बुलंदशहरः औरंगाबाद नगर पंचायत में एक दबंग अवैध कब्जेदार ने नगर पंचायत के आला अधिकारियों की मिलीभगत और सेटिंग से न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत की जमीन पर मकान भी बना लिया। नगर पंचायत के आला अधिकारियों ने पंचायत की जमीन पर बने मकान पर लिखवा दिया कि यह मकान पंचायत की जमीन पर बना है और अपने कर्तव्यों की इतिश्री मान ली। फिलहाल अवैध कब्जेदार सारे कानून को ठेंगा दिखाते हुए सरकारी योजना के तहत सरकारी जमीन पर बने मकान पर कब्जा कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की और उन गरीब भूस्वामियों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जो अपनी आय से अपना मकान बनाने में असमर्थ थे। लेकिन इस योजना को भी भ्रष्टाचारियों द्वारा चूना लगाया जा रहा है। सुविधा शुल्क लेकर अपात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाना अब आम बात हो गई है। लेकिन नगर पंचायत औरंगाबाद में भ्रष्टाचारियों ने नगर पंचायत की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराकर भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
कस्बे के ईदगाह रोड पर गाटा संख्या 437 में प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत यह मकान बनाया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल मकानों के लिए धनराशि नगर पंचायत की स्वीकृति के बाद ही स्वीकृत होती है। और पहली किस्त जारी कर दी जाती है। दूसरी किस्त जारी करने से पहले निर्माण कार्य का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जाता है। सब कुछ हुआ लेकिन किसी जिम्मेदार ने मकान बनने तक यह देखने और रोकने की जरूरत महसूस नहीं की कि जमीन नगर पंचायत की संपत्ति है। कैसे समझते हुए भी मोटी रकम का गबन कर सभी ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली।
मामला तब उजागर हुआ जब लोगों ने इस घोटाले की शिकायत जिला प्रशासन से की। जांच की औपचारिकता पूरी करने पहुंचे नगर पंचायत के आला अधिकारियों ने यह लिखवा लिया कि यह मकान नगर पंचायत की जमीन पर बना है और अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। पूछे जाने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने पहले तो मकान के सरकारी जमीन पर बने होने की जानकारी से ही इनकार कर दिया। जब उनसे कहा गया कि आपने मकान पर लिख दिया है कि यह मकान सरकारी जमीन पर बना है तो उन्होंने कहा कि हां राजस्व अधिकारियों ने जांच की थी। तब लिखा था। मकान बनते समय नगर पंचायत की सेना कहां सो रही थी, इस पर वे चुप रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत