Postal Department Jhansi : डाक विभाग ने खुद को आधुनिक बनाते हुए आईटी 2.0 एप्लीकेशन लॉन्च किया है। झांसी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि इस नए सॉफ्टवेयर से डाक भेजने वाले लोग अपनी डाक की ट्रैकिंग कर पाएंगे, जिससे सेवा और भी बेहतर हो जाएगी।
इस नई प्रक्रिया के तहत, अगर किसी व्यक्ति के पास डाक के खुले पैसे नहीं हैं, तो वह यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इस सॉफ्टवेयर के चालू हो जाने से लोग अपनी डाक को घर बैठे मोबाइल फोन से ट्रैक कर सकेंगे। डाक भेजने वाले को एक नंबर मिलेगा, जिसके माध्यम से वे यह जान पाएंगे कि डाक कितने समय में पहुंची।
इस एडवांस पोर्टल टेक्नोलॉजी से डाक विभाग का काम आसान होगा और डाक सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। ग्राहकों को रियल टाइम ट्रैकिंग और कई स्मार्ट सेवाएं मिलेंगी। अब तक यह माना जाता था कि डाक पहुंचने में देरी होती है, लेकिन इस नए सिस्टम से डाक जल्दी पहुंचेगी और उसमें कोई छेड़खानी नहीं हो पाएगी। साथ ही, डाक कर्मचारियों को भी उसी स्थान पर डाक पहुंचानी होगी, जिसका पता लिखा होगा।
यह एप्लीकेशन झांसी, ललितपुर और उरई जिलों के डाकघरों को डिजिटल बनाने के लिए लॉन्च की गई है। हालांकि, लॉन्चिंग के समय देशभर में सर्वर की समस्या सामने आई थी, जिसे अधिकारियों ने टेक्निकल टीम की मदद से तुरंत ठीक करा दिया। सोमवार शाम से झांसी मंडल के 75 उप डाकघरों और 542 शाखा डाकघरों में यह डिजिटल सेवा शुरू हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई