Operation Shivshakti: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बड़ी नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत दोनों आतंकियों को मार गिराया है। दरअसल, बुधवार सुबह दोनों आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों की टीम ने मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ पुंछ के दिगवार इलाके
सुरक्षा बलों के मुताबिक देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देख गई थी। इसके आधार पर सेना ने तुरंत इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू किया गया। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने मुठभेड़ (poonch encounter) में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल मुठभेड़ के बाद, इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। ताकि किसी भी खतरे को टाला जा सके। वहीं इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले मंगलवार को सेना ने श्रीनगर के लिडवास में ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और कई दिनों का राशन बरामद किया गया था। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आतंकी मूसा भी शामिल था। ये सभी आतंकी टीआरएफ से जुड़े हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल