PM Modi Kashi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी को बड़ी सौगात देंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पीएम मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अगले दिन, 8 नवंबर को, वह वाराणसी रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत और तीन अन्य ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भभुआ में 7 नवंबर को चुनावी जनसभा संबोधित करने के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वो देर रत बरेका गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री देर रात काशी में भ्रमण के साथ ही साथ रोपवे के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले, अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन, गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नगर के अधिष्ठाता माने जाने वाले भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद, मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। पूजा के दौरान, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अनुष्ठानिक अभिषेक के बाद, मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की।
इसके बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सत्तुआ बाबा के शिष्य महंत संतोष दास जी महाराज से भेंट की। मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और वाराणसी तथा पूरे प्रदेश में शांति एवं समृद्धि की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल