PM Modi Kanpur visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के कानपुर नगर दौरे पर रहेंगे। जहां वो चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुल और सड़कों की भी सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य आयोजन के जरिए सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई अहम घोषणाएं करेगी।
पीएम मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक नए भूमिगत खंड का उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं। इस विस्तार से लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड ग्राउंड, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे शहर के महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे। अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित और तेज हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों और पनकी में एक ताप विद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों को स्थिर और प्रचुर मात्रा में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी। इतना ही नहीं पनकी पावर प्लांट से कल्याणपुर तक दो नए रेलवे पुलों का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनके जरिए कोयले और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी, जिससे पावर प्लांट की दक्षता बढ़ेगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिनगवां में 40 एमएलडी क्षमता का तृतीयक उपचार संयंत्र भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
यह संयंत्र सीवरेज के पानी को उपचारित कर उसे औद्योगिक और सिंचाई उपयोग के लिए पुन: उपयोग योग्य बनाएगा, जिससे जल संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कानपुर के बिठूर क्षेत्र में एक नए फायर स्टेशन और उसके आवासीय व गैर आवासीय भवनों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्थित कई परियोजनाओं का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनमें ग्रेटर नोएडा में दो 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, जवाहरपुर, ओबरा सी और खुर्जा में ताप विद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पूरे प्रदेश में ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था और औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इसके अलावा पीएम मोदी 441 करोड़ रुपये से अधिक की तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, यातायात सुधार और नगरीय सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। इनमें गौरिया पाली मार्ग का 4 लेन में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत प्रयागराज हाईवे पर एएच-1 नर्वल मोड़ से साढ़ होते हुए कानपुर डिफेंस नोड तक 4 लेन को जोड़ने के लिए सड़क का चौड़ीकरण और गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 28 यीडा में 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल