PM Modi Kanpur Visit: उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से चकेरी एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस दौरान शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या मौजूद रहीं।
इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी शुभम द्विवेदी के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। उन्होंने शुभम के पिता के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना भी दी।इस मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज (शुक्रवार को) पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए हमारी पराक्रमी सेना का आभार व्यक्त किया। उनका यह जज्बा देशवासियों को प्रेरित करने वाला है।" इससे पहले मीडिया से बात करते हुए शुभम की पत्नी ऐशन्या ने बताया कि पीएम इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। उन्होंने हमारी पूरी बातचीत ध्यान से सुनी। पीएम इस पूरी घटना से काफी दुखी हैं। पीएम ने हमसे मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि वह और पूरा देश हमारे परिवार के साथ है। इस घटना से पीएम मोदी भी उतने ही दुखी हैं, जितने हम हैं। इससे पहले कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम के कायराना हमले में हमारा कानपुर का बेटा शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुआ। बेटी ऐशन्या के अंदर का दर्द, पीड़ा और गुस्सा हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों और बेटियों का यही गुस्सा पूरी दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में देखा है। हमने पाकिस्तान में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया।
पीएम ने कहा कि पाकिस्तान के सरकारी और गैर सरकारी तत्वों का खेल अब नहीं चलने वाला है। अगर मैं सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन जहां भी होगा, मारा जाएगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और 'मेक इन इंडिया' की ताकत देखी है। हमारे भारतीय हथियारों और ब्रह्मोस मिसाइलों ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां भी निशाना लगा, वहां धमाके किए हैं। हमें यह शक्ति 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प से मिली है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल