लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 देशों की यात्रा पर निकल चुके हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए घाना में सबसे पहले रूकेंगे और फिर त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना के अलावा नामीबिया के नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। पांच देशों की यात्रा के लिए नरेंद्र मोदी बुधवार को रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। धाना से यात्रा की शुरूआत कर अफ्रीकी देश में प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होने वाली है।
प्रधानमंत्री की घाना के राष्ट्रपति के साथ वार्ता होगी। इसमें मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की जाएगी। धाना के राष्ट्रपति के साथ आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और विकास सहयोग साझेदारी के माध्यम से अवसरों को तलाशने पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है, इसमें कहा गया है कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करेगी। भारत के प्रधानमंत्री तीन दशकों बाद धाना की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के चौथे चरण में 5 से 8 जुलाई तक प्रधानमंत्री मोदी ब्राज़ील की यात्रा करेंगे। वहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार