अयोध्याः अयोध्या जिले के यश विद्या मंदिर की टीम ने एक बार फिर गुजरात के गांधीनगर स्थित पिनेकल पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो क्लस्टर में फाइनल जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। टीम के कोच शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-17 राष्ट्रीय खो-खो क्लस्टर में देश भर की 59 टीमों और कतर, ओमान, यूएई और कुवैत आदि सहित 7 अंतरराष्ट्रीय टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
अयोध्या के यश विद्या मंदिर के 17 बालकों की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 5 लीग मैचों में गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा और ओमान की टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने क्लस्टर 19, उत्तर प्रदेश की टीम को पांच अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच बहुत ही रोमांचक और कड़ा रहा, जिसमें अयोध्या की टीम ने केरल को दो अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
5 सितम्बर को फाइनल मुकाबले में चेन्नई की टीम को चार अंकों से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।विद्यालय की निदेशिका मंजुला झुनझुनवाला, प्रधानाचार्या सरिता त्रिपाठी, समन्वयक गिरीश वैश्य, प्रसून श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव एवं खेल विभागाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों के इस उच्चस्तरीय प्रदर्शन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई