पीलीभीत में जंगली हाथियों को लेकर वन विभाग सतर्क, माला रेंज के खेतों में लगातार गश्त
खबर सार :-
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की माला रेंज में जंगली हाथी देखे गए हैं। यह जानकारी मिलते ही वन और वन्यजीव विभाग और टाइगर रिज़र्व के अधिकारी एक्टिव हो गए। वन विभाग ने तुरंत टीमें बनाईं और इलाके में गश्त शुरू कर दी।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में जंगली हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जैसे ही क्षेत्र में हाथियों के देखे जाने की सूचना मिली, वन एवं वन्य जीव प्रभाग तथा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन कर गश्त शुरू कर दी। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
फसल नुकसान को रोकने का प्रयास
मंगलवार को माला रेंज में तैनात वन दरोगा अमित कुमार अपनी टीम के साथ सिरसा सरदाह, महुआ रिछोला, गोयल कॉलोनी सहित आसपास के कई गांवों के खेतों में गश्त करते नजर आए। वन विभाग की टीमें ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं और हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान को रोका जा सके।
गन्ना और धान की फसले करते हैं खराब
बताया जा रहा है कि ये जंगली हाथी अक्सर नेपाल स्थित गोरी फांटा सेंचुरी से निकलकर लग्गा भग्गा मार्ग के जरिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर जाते हैं। एक बार क्षेत्र में पहुंचने के बाद हाथी कई दिनों तक यहीं डेरा डाल लेते हैं और आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर गन्ना और धान की फसलें हाथियों का मुख्य निशाना बनती हैं।
जंगली हाथियों की मौजूदगी से किसान बेहद चिंतित हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, ताकि मेहनत की फसल को बचाया जा सके। कई जगह हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विशेष टीम गठित
वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि जंगली हाथियों की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। वन विभाग द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और ग्रामीणों के साथ भी समन्वय बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि हाथियों को देखकर नजदीक न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29