पीलीभीत पुलिस ने चलाया पैदल गश्त अभियानः एसपी के निर्देश पर आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
खबर सार :-
जिले में शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच भरोसा बनाने के साथ ही उनसे संपर्क बढ़ाना था। एसपी अभिषेक यादव ने सभी थानों को निर्देश दिए।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः पीलीभीत जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ - साथ आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एसपी अभिषेक यादव पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को साथ लेकर मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आम लोगों से की बातचीत
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया ने दुकानदारों, रिक्शा चालकों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है और असामाजिको तत्वों में भय का वातावरण बनाना है ।
नियमित गश्ती के निर्देश
एसपी अभिषेक यादव ने सभी थानों की पुलिस टीम को निर्देश दिए कि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गश्त की जाए ताकि अपराधियों को किसी भी प्रकार की गतिविधि करने का मौका न मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
मांगी जा रही रिपोर्ट
जिले के सभी थाना क्षेत्र में गश्त की गई फोटो और रोज रिपोर्ट भी मांगी जा रही हैं ताकि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके। रात्रि में पैदल गश्त के इस अभियान को लेकर स्थानीय नागरिकों में संतोष और विश्वास देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29