बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला जलाया, पूरे बीसलपुर मार्ग में नारेबाजी
खबर सार :-
पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला भी जलाया।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः पीलीभीत के बीसलपुर में अखिल भारत हिन्दू महासभा की बीसलपुर नगर इकाई द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पूरे बीसलपुर मार्ग में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” और “यूनुस खान मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। बाद में कोतवाली चौराहा पहुंचकर पुतला जलाया गया।
दीपू चन्द्र दास की हत्या से फैला रोष
हाल ही में बांग्लादेश में सनातनी हिन्दू दीपू चन्द्र दास की कट्टरपंथी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि हत्या के बाद उनके शव को पेड़ से बांधकर जला दिया गया। इस घटना को लेकर हिन्दू समाज में गहरा रोष व्याप्त है, जिसके चलते यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
नारेबाजी के जरिए जताया विरोध
प्रदर्शन का नेतृत्व नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन और युवा नगर अध्यक्ष दीपक मौर्य ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध नारेबाजी के माध्यम से दर्ज कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन, युवा नगर अध्यक्ष दीपक मौर्य, युवा नगर महामंत्री प्रतीक सक्सेना, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष अनूप कुमार, नगर मंत्री महन्त मुकेश गोस्वामी, नगर मंत्री रवि यादव, नगर उपाध्यक्ष शिवम गंगवार, कार्यालय प्रभारी पिंटू सक्सेना, अवधेश मिश्रा, प्रयास मिश्रा, युवा नगर मंत्री सुखपाल मौर्य, बब्लू मौर्य, सर्वेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29