जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, राजीव अवस्थी बने अध्यक्ष
खबर सार :-
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में अधिवक्ताओं ने राजीव अवस्थी को अपना नया अध्यक्ष चुना है। सिविल बार एसोसिएशन, पीलीभीत ने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः पीलीभीत के प्रतिष्ठित जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े मुकाबले के बाद अधिवक्ताओं ने राजीव अवस्थी को अपना नया अध्यक्ष चुना है। इस जीत के बाद कचहरी परिसर में जश्न का माहौल है और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मीडिया इंचार्ज ने दी बाधाई
शनिवार को हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों में राजीव अवस्थी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इसके साथ ही अखिलेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विद्याराम वर्मा महासचिव और लेखराज गंगवार कोषाध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में बार के सदस्यों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे कर्मठता और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पित टीम पर भरोसा करते हैं।
सिविल बार के मीडिया इंचार्ज फैजान अली खान ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए इसे अधिवक्ताओं के अटूट विश्वास की जीत बताया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अवस्थी के नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनके आने से वकीलों के मान-सम्मान को नई दिशा मिलेगी।
अधिवक्ताओं का मानना है कि राजीव अवस्थी के नेतृत्व में 'बार और बेंच' के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत के बाद जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं, चैंबर निर्माण, वकीलों की सुरक्षा और अन्य प्राथमिक मुद्दों पर तुरंत कार्य करने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जताई उम्मीद
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम बार एसोसिएशन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
कार्यकारिणी ने आने वाले समय में अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा, न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक योजनाएं बनाने की बात कही। इस चुनावी परिणाम ने पीलीभीत की न्यायिक और सामाजिक दुनिया में नई उम्मीदों को जन्म दिया है और शहर के अधिवक्ताओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29