बीसलपुर: अखिल भारत हिन्दू महासभा बीसलपुर नगर इकाई द्वारा शनिवार को एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, हिन्दू समाज को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना तथा वर्तमान सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता नगर संरक्षक नरेश चंद्र शर्मा कातिब ने की, जबकि बैठक का सफल संचालन नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन हो रही लव जिहाद जैसी घटनाएं हिन्दू समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। साथ ही देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल को शीघ्र पारित करने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज पर यदि किसी भी प्रकार का अन्याय या समस्या आती है, तो अखिल भारत हिन्दू महासभा सदैव उनके साथ खड़ी है। संगठन समाज के प्रत्येक पीड़ित हिन्दू की आवाज़ बनेगा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
बैठक में हिन्दू महासभा पश्चिमी प्रान्त प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, महिला मंडल नगर अध्यक्ष बबिता सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, युवा नगर अध्यक्ष दीपक मौर्य, नगर मंत्री महन्त मुकेश गोस्वामी, नगर उपाध्यक्ष अनूप कुमार, युवा नगर महामंत्री प्रतीक सक्सेना, नगर मंत्री रवि यादव, शिवम गंगवार, सुखपाल मौर्य, बाबा रामप्रिय दास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार की दिशा में नगर टीम का गठन भी किया गया। इसमें सुखपाल मौर्य को युवा नगर मंत्री, कृष्णा वर्मा को युवा नगर उपाध्यक्ष तथा बब्लू को नगर युवा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कृति शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा नैना देवी को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का समापन संगठन की मजबूती, हिन्दू समाज की एकता और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई