पीलीभीत में होली के दिन बकरी चराने गई वृद्ध महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
खबर सार :-
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंसोली गांव में बकरी चराने गई एक बुजुर्ग महिला हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बकरी चराने के लिए घर से निकली करीब 55 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे दिन मिला शव
मामला पंसोली गांव का है, जो जहानाबाद थाना क्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी धनदेवी पत्नी मंसाराम मौर्य (उम्र लगभग 55–60 वर्ष) होली के दिन घर से बकरी चराने के लिए डबरी के पास खेतों की ओर गई थीं। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता होने लगी।
परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर महिला की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्रामीणों को पंसोली और सुसवार गांव के पास नहर किनारे गन्ने के खेत में एक शव पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह शव धनदेवी का ही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या उसके गले में साड़ी का फंदा लगाकर की गई है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। लोगों का अनुमान है कि महिला के साथ किसी ने बुरी नीयत से वारदात को अंजाम दिया होगा और बाद में उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
मृतक महिला के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि पुत्र टनकपुर में ड्राइवरी का काम करता है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को महिला की एक चप्पल नहर किनारे मिली, जबकि दूसरी चप्पल गन्ने के खेत में पाई गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला के साथ संघर्ष भी हुआ होगा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
इस संबंध में प्रदीप कुमार बिश्नोई, इंस्पेक्टर जहानाबाद ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस जघन्य वारदात से स्तब्ध हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14