पीलीभीत पुलिस की बड़ी कार्रवाईः बरखेड़ा में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार 3 तस्कर पकड़े, चरस बरामद
खबर सार :-
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार तीन युवकों को पकड़ा और उनके पास से 2 किलो चरस, तीन मोबाइल और स्कूटी बरामद की। हुसैन शेख, नासिर और जाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: जनपद में गौकशी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका। जब उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। उनकी तलाशी में कुल 2 किलो चरस मिली। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से मिले तीन मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सख्त चेकिंग के निर्देश, पुलिस टीम अलर्ट पर
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव ने हाल के दिनों में जिले में बढ़ती अवैध गतिविधियों को देखते हुए सभी थानों को सीमा क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी और वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान और थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार के नेतृत्व में बरखेड़ा पुलिस टीम सोमवार को चेकिंग अभियान चला रही थी।
स्कूटी सवार युवक रोकने पर घबराए, मिली चरस
चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को एक स्कूटी पर तीन युवक आते दिखे। रोकने पर तीनों युवक घबराए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 2 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों युवकों की पहचान मुम्बई निवासी हुसैन शेख, उत्तराखंड निवासी नासिर और पौटा निवासी जाबिर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि ये युवक चरस की सप्लाई के लिए पीलीभीत क्षेत्र में आए थे।
चरस, मोबाइल और स्कूटी बरामद, तीनों को जेल भेजा
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो किलो चरस, तीन स्मार्टफोन और एक स्कूटी को कब्जे में लिया। बरखेड़ा पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चौन की भी जांच की जा रही है, ताकि जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29