आरा (बिहार): भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उनके मझौंवा मोहल्ले, वार्ड संख्या 5 स्थित दूसरे घर को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहने, 30 राइफल की गोलियां और करीब 15,000 हजार रूपये नगद उठा ले गए। रविवार की रात चोरों ने खिड़की के रास्ते अभिनेता के घर में प्रवेश किया। उस वक्त घर में पवन सिंह के सास-ससुर, कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह गहरी नींद सो रहे थे। दोनों को चोरी की भनक तब लगी जब सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बाहर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने पेचकस से खिड़की खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अभिनेता पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को घटना की जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंचे और तुरंत नगर थाना में मामला दर्ज करवाया। भाई रानू सिंह बताया कि घर में रखी लाइसेंसी राइफल को चोर चुराने में नाकाम रहे, यह राहत की बात है। अभिनेता के रिश्तेदार के घर हुई चोरी के मामले की जानकारी भोजपुर एसपी को भी दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया।
अभिनेता की सास कलावती देवी के अनुसार, चोर आभूषणों को चोरी कर ले गए जिसमें मुख्य रूप से दो कंगन, लक्ष्मी चैन, नवाबी चैन, मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ी छागल (पायल) था। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रूपये की बताई जा रह है। चोरों नेे मकान के निचले हिस्से को ही टारगेट किया। ऊपरी मंजिल में स्थित पवन सिंह के स्टूडियो तक नहीं पहुंच सके। नगर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद जताई गई।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल