Chori in Para: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। सर्दी और सहालग का मौसम आते ही चोर सक्रिय हो चुके हैं। चोरों ने पारा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरखेड़ा स्थित साबरी सिटी फेज टू ए में मोहम्मद शोएब के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये से जेवरात, नकदी और कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार की तरफ से पारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, शोएब के परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। इस बीच घर बंद देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखे कीमती जेवर, नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गये। इसके बाद देर रात जब परिवार शादी के फंक्शन से वापस लौटा और मेन गेट का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गये। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दरवाजे टूटे हुए थे। घर की आलमारी का लॉक टूटा था, नकदी और जेवरात गायब थे। इस घटना के बारे में पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
चोरी की सूचना मिलते ही पारा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर जांच की। पुलिस ने शोएब के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों के बारे में कुछ सुराग मिल सके। इस संबंध में पारा थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। घटना की जांच की जा रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा होगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने चोरी की वारदात को देखते हुए रात्रि में गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई