झांसीः राजनीति का रास्ता गांव से ही निकलता है और पंचायत राजनीति का केंद्र होती है,पिछली बार पंचायत चुनाव अप्रैल में 2021 में हुए थे इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में 2026 में प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का एक रिहर्सल भी माना जा रहा है।
प्रस्तावित पंचायत चुनाव माह की घोषणा के कारण अब पंचायत चुनाव की हलचल तेज होने लगी है। हर स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता बनाए जा चुके हैं इनका सत्यापन भी चल रहा है। पिछली बार की तरह इस बार जहां 118 000 नए मतदाता बने हैं तो 96000 से ज्यादा का नाम पुरानी सूची से काट दिया गया है। आने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिले में 770 बूथ लेवल ऑफिसर को घर-घर जाकर मतदाता बनाने की जिम्मेदारी सौंप गई थी उन्होंने अपनी रिपोर्ट फाइनल कर दी है।
ऑनलाइन माध्यम से भी कई युवाओं ने मतदाता बनने में रूचि दिखाई इन मतदाताओ का सत्यापन किया जा रहा है इसके बाद फाइनल सूची तैयार की जा सकेगी। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान जो मतदाता थे इस बार उनकी संख्या बढ़ गई है सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कार्यालय के अनुसार 96066 हजार पुराने मतदाताओं के अन्यत्र बस जाने या मृत हो जाने के कारण नाम काट दिए गए हैं। जबकि 118406 पहली बार मतदाता बनाए गए हैं।
इस तरह पिछली बार के मुकाबले लगभग 22340 मतदाता ज्यादा हो गए हैं। इनमें वह मतदाता भी शामिल है जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। जिनका सत्यापन किया जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अखिल कुमार पांडे का कहना है कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। ऑनलाइन बने मतदाताओं का सत्यापन होने के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी तभी पता चल सकेगा कि विकासखंड में कितने मतदाता बढ़े या कितने कम हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल