प्रयागराजः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत से जनता बुरी तरह नाराज है। देश भर में लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। सरकार से पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों और उनके आकाओं को घर में घुसकर मारने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव,पार्षद नीरज गुप्ता की अगुवाई में प्रयागराज के ऐतिहासिक सिविल लाइन स्थित सुभाष चौराहे पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आतंकी घटना से नाराज लोगों ने इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
पहलगाम में आतंकी घटना के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगों ने हम हिंदू हैं, काफिर नहीं,पाकिस्तान मुर्दाबाद-आतंकवाद मुर्दाबाद समेत कई अन्य नारे लगाये। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की अमानवीय तरीके से और धर्म पूछ कर काफिर मानकर कायरतापूर्ण ढंग से उनकी हत्या करना जघन्यतम अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे कृत्य का पूरा सभ्य समाज विरोध करता है।
पवन श्रीवास्तव ने पाकिस्तान को आतंकवाद की जननी बताते हुए भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान पर आक्रमण कर वैश्विक मानचित्र से उसका नामोनिशान मिटा दिया जाये और इस्लामाबाद में तिरंगा फहराकर आतंकी हमले में शहीद होने वालों का बदला लें। उन्होंने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से इजराइल ने हमास को समाप्त किया है, उसी तर्ज पर भारत को भी इस्लामिक आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान में घुसकर सभी दुश्मनों को गोली से भून देना चाहिए। उन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों को शरण देने वाले का भी खात्मा करने की मांग की है। इस अवसर पर गौरीश आहूजा, राजीव टंडन, विनोद सोनकर, योगी सत्यम जी महाराज, विजय पटेल, आनंद दुबे, संदीप चौहान, वरिष्ठ विख्यात समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह, विपिन गुप्ता, हिमांशु सोनकर, राहिल हसन, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल