श्री गंगानगर: रायसिंहनगर गजसिंहपुर NH 911 पर 71 RB के नजदीक एक अनियंत्रित कार से कुचले जाने से पैदल चल रही एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा दो अन्य को भी चोटें आई। युवतियां 12 पीएस शाहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में पूर्णिमा के धार्मिक समागम के दौरान दर्शन करने आ रही थी। गांव ख्याली वाला से रात्रि करीब 1ः30 बजे ग्रामीणों का एक जत्था 12 पी एस स के लिए रवाना हुआ जिसमें यह युवतियां शामिल थी।
करीब 5ः15 बजे 71 आरबी के नजदीक पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिस पर सड़क किनारे चल रही युवतियां उछलकर दूर जा गिरी। एक युवती के सिर में गंभीर चोट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूसरी युवती के सिर पर गंभीर चोट आई। दो अन्य युवतियों को मामूली चोटें आई।
सूचना मिलने पर गजसिंहपुर थाना अधिकारी सीर कौर व पुलिस उप अधीक्षक संजीव चौहान भी रायसिंहनगर अस्पताल पहुंचे। गंभीर घायलों को श्रीगंगानगर भर्ती कराया गया है। जबकि एक घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक अपना डायलिसिस करवाने के लिए बुड्ढा जोहड़ जा रहा था। इस दौरान कार पैदल चल रहे यात्रियों के पास आकर अनियंत्रित हो हो गई, जिससे हादसा हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई