लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर सेकेंड इंट्री (द्वितीय प्रवेश द्वार) की ओर स्थित लोको पायलट, गार्ड व टीटीई रनिंग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डीआरएम ने रनिंग स्टॉफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं विश्राम कक्ष, शौचालय, किचन आदि का गहन निरीक्षण किया। साथ ही परिसर स्वच्छता, रखरखाव, किचन वेस्ट व कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा की। डीआरएम ने उपस्थित कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना।
सेकेंड इंट्री की ओर निर्माधीन स्टेशन भवन को भी देखा और काम में तेजी लाते हुए समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम ने चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गार्ड लॉबी का निरीक्षण किया और ट्रेन संचालन में प्रयोग में आने वाले उपकरण व कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। रनिंग स्टॉफ को संरक्षा मानकों व परिचालन सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने पावर केबिन का निरीक्षण कर ट्रेन संचालन प्रणाली की जानकारी हासिल की। पावर केबिन में तैनात कर्मचारियों को संरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने पार्सल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व यात्री हितैषी बनाने के निर्देश दिए।
चारबाग स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की टीम ने बुधवार को अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर 06 व 07 पर चलाए गए अभियान में गाड़ी संख्या 12523 में पांच अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए। पकड़े गए वेंडर बिना किसी प्राधिकार पत्र के खाद्य व पेय सामग्री की बिक्री कर रहे थे। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार का वैध प्राधिकार पत्र भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद इन्हें आरपीएफ को सौंप दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार