लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को मंडल के अन्य अफसरों के साथ विंडो ट्रेलिंग के जरिए लखनऊ-उतरेटिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर-लखनऊ रेल ट्रैक की संरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान मार्ग स्थित उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर व आलमनगर स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। मंडल रेल प्रबंधक ने उतरेटिया रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
डीआरएम ने स्टेशन पर फुटओवरब्रिज, प्लेटफार्म, शौचालय, टिकट बुकिंग काउंटर, सरकुलेटिंग एरिया, पैनल रूम व अनाउंस सिस्टम और सेकेंड एंट्री की तरफ चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। साथ ही इन कार्यों की सम्बंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने इसके बाद ट्रांसपोर्टनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। आलमनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल कोच रेस्टोरेन्ट, सरकुलिंट एरिया, पैनल रूम, स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था, अप्रोच रोड व स्टेशन परिसर में ड्रेनेज सिस्टम के हालात का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इसके पूर्व शनिवार को एनआर लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ-अयोध्या रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग के जरिए संरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। डीआएरम ने सालारपुर, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जं. रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के समय डीआरएम ने कर्मचारियों को भीषण गर्मी में ट्रैक के रखरखाव को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने व मौसमजन्य बदलावों को लेकर सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। 05 जून को अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआरएम ने अयोध्या धाम जं. स्टेशन का विशेष निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन पर कमांड सेंटर, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, शेल्टर, पेयजल, सरकुलेटिंग एरिया व सीसीटीवी से पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी व सूचना प्रणाली से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई