लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस रूट की ट्रेनों का संचालन चारबाग की बजाय ट्रांसपोर्ट नगर और ऐशबाग होकर किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इसके चलते प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर फाउंडेशन का काम हो चुका है। इसके चलते करीब एक महीने का ब्लॉक लिया गया था। अब प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर निर्माण कार्य होना है, जिसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो महीने का ब्लॉक मांगा गया है। इस पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने चारबाग आने वाली छह ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से करने का फैसला किया है। गुरुवार को इसकी सूची जारी कर दी गई है।
31 जुलाई से 24 सितंबर तक देहरादून से चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस चारबाग की बजाय ट्रांसपोर्ट नगर से चलेगी। 1 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली 15128 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस, चारबाग के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर होकर जाएगी। 3, 10, 17, 24, 31 अगस्त और 7, 14 और 21 सितंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, अपने निर्धारित मार्ग मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर की जगह बदले हुए मार्ग मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी। 31 जुलाई से 24 सितंबर तक ग्वालियर से चलने वाली 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, अपने निर्धारित मार्ग मल्हौर के बजाय ऐशबाग होकर चलेगी। 1 अगस्त से 25 सितंबर तक गोरखपुर से चलने वाली 12555 गोरखपुर बठिंडा एक्सप्रेस, अपने निर्धारित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के बजाय परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलेगी। 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त तथा 6, 13 और 20 सितंबर को पुणे से चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस चारबाग की बजाय ऐशबाग में रुकेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए 26 जुलाई से लखनऊ जंक्शन चेन्नई एक्सप्रेस में पारंपरिक कोचों की जगह अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने की घोषणा की गई थी। हालांकि, रेलवे ने अभी इसे निरस्त कर दिया है। अगले आदेश तक यह ट्रेन पुराने कोचों के साथ ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 16093/94 चेन्नई लखनऊ जंक्शन चेन्नई एक्सप्रेस अभी पारंपरिक रैक आईसीएफ से चलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल