लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून तक ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम रोहित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गोरखपुर, लखनऊ, बादशाहनगर, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद व ऐशबाग स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पखवाड़े के तहत यात्रियों और रेल कर्मचारियों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण स्टील/पुनर्चक्रण, योग्य प्लास्टिक लंच बॉक्स और बोतलों के उपयोग, एकल उपयोग प्लास्टिक के निषेध, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर अपशिष्ट पृथक्करण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर यात्रियों को स्टेशनों पर उपलब्ध हरा डस्टबिन, नीला डस्टबिन व पीला डस्टबिन के प्रयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।
हरे डस्टबिन में पत्ते, सूखे फल-सब्ज़ी, बचा हुआ खाना आदि डाला जाता है। इसी प्रकार नीले डस्टबिन में प्लास्टिक बैग, जूस की बोतल, टूटा हुआ प्लास्टिक का सामान आदि डाला जाता है। वहीं, पीले डस्टबिन में कांच जैसे गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा डाला जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने, प्लास्टिक बैग के बजाय कपड़े के थैलों का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदानों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सभी स्टेशनों पर पर्यावरण गीत, पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इस क्रम में 05 जून तक एनईआर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, बादशाहनगर, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, ऐशबाग, छपरा, वाराणसी सिटी, आजमगढ, गाजीपुर सिटी, प्रयागराज रामबाग, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, काठगोदाम, बरेली सिटी, फर्रूखाबाद, काशीपुर स्टेशनों पर और रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई