लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जून माह के पहले 10 दिनों में लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष टिकट जांच, बस रेड व मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में 19550 बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया।
उक्त टिकट जांच अभियान के समय बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से 1,92,95,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस क्रम में बुधवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता के नेतृत्व में बादशाहनगर और मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 55086, 15033, 20103, 15083, 15053, 15009 व 55087 में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।
टिकट जांच के दौरान 47 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। बेटिकट पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 15585 रुपये वसूला गया। वहीं, जुर्माना न अदा करने करने वाले 08 बिना टिकट यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जांच अभियान में बिना टिकट पुलिस कर्मी, दैनिक यात्री स्लीपर व थर्ड एसी में यात्रा करते पकड़े गए। इस दौरान यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया। जांच अभियान को सफल बनाने में मुख्य चल टिकट निरीक्षक मुख्यालय एसपी सिंह, सीटीआई रेड के कर्मचारी और आरपीएफ, जीआरपी पुलिस बल व रेलवे कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल