श्रीगंगानगर : चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस विभिन्न जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं और स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति, कैंसर जागरूकता, और समाजसेवा जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के पहले सत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान 'ऑपरेशन सीमा' के सह-प्रभारी विक्रम ज्याणी और उनकी टीम ने महाविद्यालय के सभागार में नुक्कड़ नाटक 'अर्थियां उठाने से अच्छा है जिम्मेदारियां उठाएं' का मंचन किया। इस नाटक में 11 वर्षीय बाल कलाकार लक्ष्या ज्याणी ने अपने अभिनय से दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। लक्ष्या, जो अब तक 600 से अधिक नशा विरोधी नाटकों में भाग ले चुकी हैं और वर्तमान में श्रीगंगानगर नशा मुक्त अभियान की जिला ब्रांड एम्बेसडर हैं, ने अपने सशक्त अभिनय से इस नाटक को और भी प्रभावी बना दिया। उनके साथ कलाकार सहीराम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे सत्र में, 'अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट' की श्रीगंगानगर ब्रांच के सौजन्य से कैंसर जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया। डॉ. शुभम मित्तल (एमबीबीएस, एमडी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) ने कैंसर के लक्षण, उसकी रोकथाम, समय पर जांच और उपचार की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र में उपस्थित छात्राओं और अन्य भागीदारों ने कैंसर के बारे में अहम जानकारियाँ प्राप्त की।
तीसरे सत्र में, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने एक विशेष प्रस्तुति 'ऑपरेशन सिंदूर' का मंचन किया। इस प्रस्तुति में नारी शक्ति, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नशा मुक्ति और कैंसर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया और सभी आयोजकों एवं स्वयंसेविकाओं की सराहना की। इसके साथ ही, स्वयंसेविकाओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगन की प्रदर्शनी भी लगाई गई और श्रमदान भी किया गया। इस आयोजन का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. मोनिका कटारिया, डॉ. अलका, संतोष परिहार और ममता के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन का कार्य डॉ. मोनिका कटारिया और डॉ. अलका ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. कमलजीत मान, प्रो. बबीता काजल, प्रो. आशा अरोड़ा, प्रो. नवनीत वर्मा, प्रो. मीनू तंवर, प्रो. ऋचा कुक्कड़, प्रो. राकेश झांब और प्रो. पूनम बजाज सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई