मुजफ्फरनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, करोड़ों की संपत्ति बरामद
खबर सार :-
वाहन चोरी गिरोह का खुलासा कर दो शातिर अभियुक्तों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वह संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगरः जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किए गए एवं फाइनेंस पर खरीदे गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर धोखाधड़ी से बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे व निशानदेही से करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाप्रभारी बुढाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में यह सफलता संभव हो सकी।
1 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गिरोह फर्जी तरीके से तैयार किए गए ट्रकों को दिल्ली ले जाने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने खतौली तिराहे पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीछा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 ट्रक, 02 मोटरसाइकिल, 05 लाख रुपये नकद, 01 मोबाइल फोन, 08 फर्जी आधार कार्ड, 06 आरसी और 01 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बैंक खाते खोलने, वाहन लोन कराने और वाहनों को अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकार की।
इस सराहनीय कार्य के लिए थाना बुढाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सफलता ने न केवल अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह की योजना को नाकाम किया, बल्कि आम जनता और वाहन मालिकों के लिए सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29