मुज़फ्फरनगर : यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बुढ़ाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढ़ाना थाना पुलिस द्वारा की गई। वादी नेमचंद वर्मा, निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना ने बुढ़ाना थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर जा रहे थे।रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनका बैग (जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, 4000/- रुपये व एक मोबाइल फोन था) छीन लिया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर बुढ़ाना थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए आरोपी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। आज बुढ़ाना थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में वांछित आरोपी विज्ञान रोड पर एक चिनार के बाग के पास किसी का इंतजार कर रहा है। यदि शीघ्र कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास करते हुए बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँची और आरोपी को घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत में भाग गया।
पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने अपराधी को चारों ओर से घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन अपराधी रुक-रुक कर फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे अपराधी के दाहिने पैर में चोट लग गई।
पुलिस टीम द्वारा अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल/गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किए गए। घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में बुढ़ाना थाना पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सादाब पुत्र महफूज, निवासी ग्राम मंदवाड़ा, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 01 चांदी की पायल, 01 चांदी का गले का पेंडेंट, 08 जोड़ी चांदी की पायल, 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत