मुजफ्फरनगर : जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान चलाया जा रहा है। आज यानी मंगलवार को ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत थाना मीरापुर पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस टीम को देखकर कार चालक ने कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। कार में सवार एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने मौके से पकड़ लिया तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार से 68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करी की घटना में प्रयुक्त कार को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता रमेश पुत्र रूपचंद निवासी कुटेनी रोड, दलवीर नगर, थाना किला, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र लगभग 50 वर्ष। फरार अभियुक्त का नाम व पता संजय पुत्र गुलाब निवासी विद्यानंद कॉलोनी वार्ड 12, जिला पानीपत, हरियाणा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रमेश ने बताया कि मैं अपने फरार साथी संजय के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता हूं तथा तस्करी की गई मादक पदार्थों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता हूं। हम ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं और मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर खुदरा में ऊंचे दामों पर बेचकर लाभ कमाते हैं।
आज हम अपने पास से बरामद कार में ओडिशा से गांजा ला रहे थे तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया और संजय मौके से फरार हो गया। मीरापुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अवैध मादक पदार्थ तस्कर है। मीरापुर थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार